फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेरी में बने दो दर्जन से अधिक अवैध फार्म हाउस पर कभी भी चल सकता है बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने रिपोर्ट में बताया अवैध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू।
जिले में अवैध फार्महाउस निर्माण का धंधा जोरों पर है। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल के भीतर करीब 36 एकड़ भूमि पर दो दर्जन से अधिक अवैध फार्म हाउस बना दिए गए हैं। अब इन पर कभी भी बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट में इन सभी निर्माणों को अवैध करार दिया है और तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग को पत्राचार किया है। सूत्रों के अनुसार इन फार्म हाउसों की दीवारों और निर्माण में अवैध खनन के पत्थर का जमकर इस्तेमाल किया गया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी थी, जिसके आधार पर तावडू एसडीएम के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने दो बार मौके का निरीक्षण किया और गुप्त जांच की। जांच में बेरी क्षेत्र में बने एक दर्जन से अधिक फार्म हाउस, रास्ते और चारदीवारी सहित सभी निर्माण अवैध पाए गए हैं।
बताया जाता है कि इस क्षेत्र में जमीनों के भाव 5 से 7 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गए हैं, इसलिए भू-माफिया और स्थानीय दलालों की नजर इस जमीन पर बनी हुई है। आरोप है कि एक सरकारी अधिकारी की कथित मिलीभगत से भू-माफिया और दलाल प्रशासन का रौब दिखाकर जमीन की खरीद-फरोख्त और कब्जे में शामिल हैं। इसको लेकर कुछ फार्म हाउस मालिकों ने जबरन कब्जा करने की शिकायत पुलिस को भी दी थी। इसके अलावा यह भी आरोप है कि हल्का पटवारी की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध है। इस कारण यह मामला पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी डीटीपी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति साबित हुई थी। कुछ फार्म हाउसों की सिर्फ दीवारें तोड़कर छोड़ दिया गया था और बाद में उन दीवारों का दोबारा निर्माण कर लिया गया। आरोप है कि कार्रवाई निष्पक्ष नहीं हुई, जिससे अवैध निर्माण करने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल प्रशासन ने पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है और डीटीपी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अवैध फार्म हाउसों पर तोड़फोड़ और बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
फोटो: अवैध फार्म हाउस के निर्माण के लिए लाए गए पत्थर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें