फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा मामले में नया मोड़, मृतक सुमित के परिजन करेंगे धर्म परिवर्तन! पढ़ें क्या है वजह

Tue, 29 Oct 2019 09:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सुमित कुमार फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा प्रकरण में अब एक नया मोड़ सामने आया है। हिंसा में गोली लगने से मारे गए चिंगरावठी निवासी युवक सुमित के परिजनों ने अपने खेत पर उसकी प्रतिमा का निर्माण कराया है। 
विज्ञापन


साथ ही सोमवार को प्रतिमा का अनावरण कर पूरे परिवार ने भविष्य में शासन-प्रशासन से मांगें पूरी न होने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी भी व्यक्त की है। 

बता दें कि गत वर्ष तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान को लेकर हुए प्रदर्शन ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसमें चिंगरावठी निवासी युवक सुमित और तत्कालीन स्याना थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मृतक सुमित को भी नामजद आरोपी बनाया था। वहीं, परिजन न्याय की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। यही नहीं, इसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। 
 
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एक सरकारी नौकरी, पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। वहीं, अभी तक शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण परिजन नाराज हैं।

परिजनों ने अपने खेतों पर सुमित की प्रतिमा का अनावरण किया है। पिता ने बताया कि यदि भविष्य में आगामी तीन दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें