फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसाः 9 दिन बाद चार और गिरफ्तार, सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 13 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर गांव चिंगरावठी में हुए बवाल के नौ दिन बाद 24 घंटे के भीतर चार और गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बुधवार को चिंगरावठी निवासी आरोपी मोहित और नितिन को गिरफ्तार किया था तो वहीं गुरुवार को सौरभ निवासी खादमोहन नगर गांव और रमेश जोगी निवासी चिंगरावठी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बता दें बवाल के बाद से अभी तक पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज में पहचान किए जाने के बाद कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इससे पहले जीतू फौजी समेत नौ आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

हालांकि मुख्य आरोपी योगेश राज समेत कई नामजदअब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस समेत अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव महाब में तीन दिसंबर को कथित गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना के बाद चिंगरावठी में हुए बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

मामले में 27 नामजद और करीब 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सबसे पहले चमन, आशीष, देवेंद्र और रोहित चार नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था। बाद में पांच आरोपियों सोनू, चंद्रपाल, कुलदीप, जितेंद्र उर्फ लाला और जीतू फौजी की गिरफ्तारी हुई।

आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है

बुधवार को ग्राम चिंगरावठी निवासी मोहित व इसी गांव के नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब गुरुवार को सौरभ और रमेश जोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल किरनपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। पुलिस कई दिनों से वीडियोग्राफी के जरिए आरोपियों की पहचान कर ताबड़तोड़ गिरफ्तारी अभियान चला रही है।  

सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस ने घटना में फरार नामजद आरोपियों के खिलाफ कुर्की लेने की न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

उधर, गोकशी के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक नामजद आरोपी नाबालिग है।

शेष नामजद आरोपियों के खिलाफ स्याना पुलिस द्वारा न्यायालय से गैर जमानत वारंट ले लिया गया है। इसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। कोतवाल ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात दोहरायी है।
विज्ञापन

जानकारी जुटाने को चिंगरावठी ग्राम प्रधान तलब

बुलंदशहर के स्याना में हुए बवाल प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने चिंगरावठी गांव के प्रधान को तलब किया। मंगलवार को थाने बुलाकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए गहन पूछताछ की गई।

चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल मामले में 27 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस विभिन्न गांवों के मुखिया समेत गांव के मौज्जिजों से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को स्याना थाना पुलिस ने चिंगरावठी के गांव के प्रधान अजय कुमार को बुलाकर पूछताछ की।

पुलिस ने प्रधान से बवाल के बाद अब गांव के माहौल के बारे में भी पूछा। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि स्याना में हुए बवाल को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। इसके अंतर्गत क्षेत्र के लोगों को बुलाकर घटना से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें