फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के रहने वाले थे कर्नल आशुतोष शर्मा, जिस गांव में बीता बचपन, वहां पसरा मातम

Sun, 03 May 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बेटी के साथ कर्नल आशुतोष शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के निवासी थे। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना में जन्मे कर्नल आशुतोष शर्मा रविवार को आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। 

विज्ञापन


खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका घर बुलंदशहर के गांव इलना परवाना में है, लेकिन फिलहाल परिवार जयपुर में रहता है। इसके बावजूद उनके शहीद होने की खबर पर पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

गांव वालों ने बताया कि शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा 15 साल पूर्व  माता पिता संग जयपुर में जाकर बस गए थे। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई बुलंदशहर डीएवी इंटर कॉलेज से की थी।
विज्ञापन


शहीद कर्नल के चचेरे भाई ने बताया कि बुलंदशहर के पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका बचपन भी यहीं बीता है। चचेरे भाई सुनील पाठक ने बताया कि बुलंदशहर प्रशासन ने उन्हें एक पास जारी कर दिया है। इसकी मदद से वह पार्थिव शरीर को लेने के लिए जयपुर रवाना होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें