फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr : मनपसंद कार न मिलने पर निकाह से इन्कार, दुल्हन के नाराज परिजनों ने बरात को बनाया बंधक

Fri, 22 Dec 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)/मोदीनगर।

सार

नाराज दुल्हन के परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे तक बरात बंधक बनी रही। समझौते में साढ़े बारह लाख रुपये मिलने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। इसके बाद बरात को बंधनमुक्त किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इन्कार कर दिया। नाराज दुल्हन के परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे तक बरात बंधक बनी रही। समझौते में साढ़े बारह लाख रुपये मिलने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। इसके बाद बरात को बंधनमुक्त किया।  

विज्ञापन


18 दिसंबर को भोजपुर के गांव कलछीना से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बरात आई थी। दावत खाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे निकाह पढ़ने के लिए मौलाना पहुंचे तो लड़की पक्ष दान दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू की। दहेज में स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने क्रेटा की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह से इन्कार कर दिया।  

बात बिगड़ने पर लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष का कहना था कि जितना निकाह में खर्च हुआ है, उतना पैसा अभी चाहिए। पंचों ने निकाह में साढ़े 17 लाख रुपये का हिसाब लगाया। रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने साढ़े बारह लाख रुपये लौटाए तब जाकर करीब 10 घंटे बाद बरात और दूल्हे को बंधनमुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन


दूसरे युवक से किया निकाह
कलछीना से आई बरात लौटने के बाद लड़की पक्ष ने पास के ही गांव से बरात बुलाकर बेटी का निकाह करा दिया। सुबह लड़की को विदा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। 

कार व जेवरात गिरवी रखे
दूल्हे संग पूरी बरात शामियाने के नीचे बैठी रही। वार्ताओं का दौर चलता रहा। तय हुआ तैयारियों में लड़की पक्ष के खर्च हुए साढ़े 17 लाख की लड़का पक्ष भरपाई करे। लड़के पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये हाथों-हाथ लौटा दिए। पांच लाख की एवज में एक कार और जेवरात गिरवी रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें