एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो वायरल से मचे बवाल के बाद बाद पहासू कस्बे में जांच-पड़ताल करने के लिए आईबी की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम यह जांच करेगी कि मध्यम वर्ग परिवार से संबध रखने वाले आरोपी युवक रिहान को किसने प्रेरित किया।
आईबी की टीम रिहान और उसके आकाओं के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। इसके अलावा हैदराबाद से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वीडियो वायरल होने के बाद से लेकर अब तक के डाटा को सोशल साइट्स पर खंगालने में जुट गई है।
शिकारपुर सीओ विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला पठानटोला निवासी युवक रिहान ने कुछ दिन पूर्व एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल किया था।
किसने एक समुदाय के खिलाफ इतना जहर भर दिया?
file photo
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर पहासू कस्बे में बवालियों ने जमकर उत्पात मचाया था। मामलें में अब रिहान की गिरफ्तारी होने पर पुलिस ने उसे 14 दिनों की रिमांड पर लिया जाएगा।
खास बात है कि एक छोटे से कस्बे पहासू से ताल्लुक रखने वाला 23 साल के युवा रिहान के दिमाग में किसने एक समुदाय के खिलाफ इतना जहर भर दिया? यहां तक कि पीएम और राममंदिर के लिए भी वीडियो में गलत शब्दों का उपयोग किया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि है कि जो लोग रिहान को ये सब करने को प्रेरित कर रहे हैं, उनके इरादे आगे भी नेक नहीं होंगे। इन सब पहलुओं को देखने के लिए हैदराबाद से इंवेस्टीगेशन ब्यूरो की एक टीम ने पहासू कस्बे में डेरा डाल दिया है।
टीम रिहान को बरगलाने वाले उसके आकाओ का नेटवर्क खोजने का काम करेगी। इसके अलावा पहासू बवाल के बाद से सोशल साइटस पर आपत्तिजनक पोस्ट को फारवर्ड कर माहौल बिगाड़ने वालों पर हैदराबाद से आई टेक्निकल टीम जांच कर कार्रवाई करेगी। सीओ विजयप्रकाश ने आईबी की आने की पृष्टि की है।
अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
file photo
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर (ब्यूरो)। पहासू में सांप्रदायिक बवाल मचाने वाले भड़काऊ वीडियो को वायरल करने वाले मुख्य आरोपी रिहान और वीडियो शूट करने वाले सद्दाम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी देहात जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी शकील, रिजवान, शकील और फिरोज की तलाश तेज कर दी गई है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह जाल बिछा दिया गया है। जल्द ही फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुपों पर पुलिस ने नजर रखनी तेज कर दी है। साइबर सेल एक्सपर्ट की टीम व्हाट्सअप ग्रुपों पर नजर बनाए हैं। इसके अलावा अन्य सोशल साइट्स पर भी आईटी एक्सपर्ट नजर बनाए हुए हैं कि किस ग्रुप पर क्या चल रहा है। वहीं पुलिस लोगों को सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक फोटो डालने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है।