फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कंपनी में सिलेंडर फटने से धमाका, 6 मजदूर झुलसे

Sat, 01 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। एक कंपनी में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया है। सिलेंडर की चपेट में आने से करीब 6 मजदूर घायल हो गए हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बनी है। 
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया है। घटना  सिकंद्राबाद औद्योगिक इलाके की है। महावीर ट्रांसमिशन कंपनी में यह हादसा हुआ। 
पुलिस के मुताबिक, कंपनी में बिना मानकों के काम किया जा रहा था।

पुलिस ने कंपनी के 3 सुपरवाइजर्स को भी हिरासत में लिया गया है। कंपनी प्रशासन मामले को दबाने में लगा था। बिना पुलिस को जानकारी दिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद कंपनी से हादसे के सभी सबूत हटाए गए थे। 

कंपनी के नाम का कोई भी बोर्ड बाहर नहीं लगा था। धमाके की सूचना मिलते ही सीओ सिकंद्राबाद और सिकंद्राबाद थाना प्रभारी भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें