फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, अफसरों की फटकार से जागे ईओ

Thu, 31 Jan 2019 01:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
करंट लगने से गाय की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के गुलावठी में आज एक अस्थायी गौशाला की गाय की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरे गोवंश को बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बता दें कि इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में गोवंशों को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं आवारा पशुओं को गौशाला समेत स्कूलों, अस्पतालों के परिसर में बंद करने की भी खबरें आ रही हैं।

वहीं बुलंदशहर में आज नगर पालिका के इओ अफसरों की फटकार के बाद नींद से जागे हैं। इओ ने गुरुवार को नगर में अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला में बंद कराया। ज्ञात हो कि बुधवार को ग्रामीणों के गोवंश गोशाला से बाहर निकालने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के बीच जमकर हंगामा और नोकझोक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें