फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर उपचुनाव : सचिन पायलट बोले, उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, जनता चाहती है बदलाव 

Fri, 30 Oct 2020 03:51 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को बुलंदशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करते समय कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है।

विज्ञापन


बुलंदशहर उप-चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के प्रचार के लिए जाते वक्त पायलट नोएडा से गुजरे और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएनडी फ्लाईवे और परी चौक पर उनका स्वागत किया।

यहां पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार से आजिज आ गई है और बदलाव चाह रही है।

उन्होंने कहा कि उप-चुनाव में जीत से किसी पार्टी को कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन इससे बदलाव का एक संदेश जरूर जनता में जाएगा। पायलट ने बिहार चुनावों के संदर्भ में उम्मीद जताई कि वहां भी बदलाव की हवा चल रही है और महागठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप-चुनाव के बारे में उन्होंने दावा किया कि वहां कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस को विजय मिलने की संभावना है।

पायलट ने हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती के भाजपा को समर्थन देने का विकल्प खुला होने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि कौन किसके साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता भी समझदार है और इसका जवाब चुनावों में देगी। उत्तर प्रदेश में केवल कांग्रेस ही मजबूत सरकार दे सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें