पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों को बुलाया और सील तोड़कर सभी को बारह निकाला। परिवार वालों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है।
अमन विहार के कर्ण विहार पार्ट-5 में हाउस टैक्स नहीं देने पर निगम के अधिकारियों ने एक बहुमंजिला इमारत को बृहस्पतिवार सुबह सील कर दिया। सील करने से पहले अधिकारियों ने इमारत की जांच नहीं की। इसके कारण दो मासूम बच्चे समेत तीन लोग घंटों इमारत में फंसे रहे और बाहर निकालने के लिए रोते रहे। लोगों ने आवाज सुनकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों को बुलाया और सील तोड़कर सभी को बारह निकाला। परिवार वालों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कर्ण विहार पार्ट 5 अमन विहार में बहुमंजिला इमारत के मालिक ने काफी समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया था। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली नगर निगम की टीम इमारत को सील करने आई। इमारत में किराए पर कुछ परिवार रहते हैं। जिसमें एक किरायेदार नीरज शुक्ला अपनी पत्नी दिशा साढ़े तीन साल बेटी अन्वी और पांच साल का बेटा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
नीरज एक निजी कंपनी में काम करता है, वहीं पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। इसी इमारत में 18 साल की लडक़ी अपनी मां के साथ रहती है। उसकी मां निजी कंपनी में काम करती है।