फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: फ्लैट खरीदारों को धमकाने वाला बिल्डर गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 04:52 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी के बिल्डर दीपक गुप्ता को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। खरीदारों के साथ बैठक में इस घटना के बाद हंगामा हो गया था। विवाद बढ़ा तो लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। आरोपी को बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सेक्टर-49 थाना पुलिस के अनुसार आरजी रेजीडेंसी में रह रहे सैकड़ों परिवारों ने शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय पर बिल्डर की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप था कि बिल्डर ने इलेक्ट्रिक प्रीपेड मीटर से रखरखाव शुल्क काट लिया। ऐसे में बिजली बिल बकाया में चला गया और इससे सैकड़ों परिवारों की बिजली काट दी गई।

इसके चलते गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। उन्होंने बिल्डर के साथ बैठक कर अपनी बात रखी, लेकिन उसने बजाय समस्या समाधान करने के उन्हें धमकाया। इस पर लोगों को पुलिस व प्रशासन का सहारा लेना पड़ा। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि इलेक्ट्रिक प्रीपेड बिल से रखरखाव शुल्क नहीं लिया जा सकता और न ही किसी रेजिडेंट की बिजली काटी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें