फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के दोस्त के बेटे ने मांगी रंगदारी

Fri, 17 Oct 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को अगवा करने की धमकी देकर बिल्डर से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक तमंचा और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले का मास्टर माइंड बिल्डर के दोस्त का बेटा ही निकला। वह रंगदारी मांगने के बाद लगातार बिल्डर के साथ घूमकर उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए था।

गदाना गांव निवासी श्रीकांत शर्मा बिल्डर हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा नगर के एक पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। 13 अक्तूबर को फोन पर बेटे को अगवा करने की धमकी देकर किसी ने बिल्डर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की।

इस मामले में बृहस्पतिवार सुबह गदाना रोड से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वारदात का मास्टर माइंड अमित, राहुल, प्रमोद, कलवा निवासी गदाना मोदीनगर और रकम सिंह भोजपुर शामिल हैं।

अमित के पिता किशनपाल पहले बिल्डर के साथ काम करते थे और दोनों में दोस्ती थी। इसी कारण अमित का भी बिल्डर के घर आना जाना था। अपनी मौज मस्ती एवं अय्याशी के लिए अमित ने बिल्डर से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

अमित ने योजना में अन्य चारों को भी शामिल किया। प्रमोद ने बिल्डर को रंगदारी की कॉल की थी। पांचों इतने शातिर थे कि बिल्डर को कॉल करने के बाद उन्होंने मोबाइल और सिम तोड़कर फेंक दिए थे।

पुलिस नंबर की आईडी निकालकर मेरठ पहुुंची जो प्रमोद का रिश्तेदार निकाला। पुलिस ने इस केस की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें