फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.40 लाख सालाना कमाने वाले ख्ारीद सकेंगे सस्ते फ्लैट्स

Fri, 31 Oct 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते मकानों में आय की अड़चन के कारण आवेदन न कर पाने वालों के लिए खुशखबरी है। जीडीए ने सस्ते मकानों में आवेदन के लिए आय सीमा में 20 फीसदी का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


अब एक वर्ष में 2.40 लाख रुपये कमाने वाले शहरवासी एलआईजी श्रेणी के फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए 1.20 रुपये सालाना आय वाले पात्र होंगे। 2000 फ्लैट्स के लिए एक नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए तत्पर जीडीए ने शासन की नीतियों के मुताबिक बीते वर्ष बिल्डर प्रोजेक्ट्स में ईडब्लूएस-एलआईजी फ्लैट्स की स्कीम लांच की थी।
विज्ञापन


इस योजना में ईडब्लूएस फ्लैट्स के लिए एक लाख और एलआईजी के लिए दो लाख रुपये की आय सीमा निर्धारित थी। 2012 में एक शासनादेश आया था, जिसमें कास्ट इंडेक्स के आधार पर आय सीमा बढ़ाने के निर्देश थे।

आय सीमा के साथ ही फ्लैट्स की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 3.25 लाख वाला ईडबूलएस अब 3.90 लाख और सात लाख वाला एलआईजी 8.40 लाख को हो गया है।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने कहा कि शासनादेश के क्रम में आय सीमा में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे और अधिक संख्या में लोग सस्ते फ्लैट्स की स्कीम में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें