फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध प्रतिमा खंडित होने पर लोगों का हंगामा

Thu, 25 Dec 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनागढी स्थित बुद्ध विहार में लगी बुद्ध प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर खंडित कर दिया। पुजारी पर भी पत्थर फेंके। इससे नाराज लोगों ने हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन


माहौल खराब होने से डर से आनन-फानन में सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर प्रतिमा को खंडित कर दिया। अंदर सो रहे पुजारी अचानक हुई पत्थरबाजी के बाद जाग गए और बाहर आकर देखा तो असमाजिक तत्वों ने उन पर भी पत्थर फें के।
विज्ञापन


इसकी सूचना बुधवार सुबह जैसे लोगों को मिली, वे जमा हो गए। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा, एसपी सिटी शिव हरि मीणा और सीओ द्वितीय रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे।

लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बौद्ध धर्म केलोगों ने सिहानी गेट कोतवाली मे अज्ञात लोगों के खिलाफ बुद्ध प्रतिमा खंडित कर दी। अधिकारियों ने जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें