कविनगर सी-ब्लाक में बाइकर्स ने बुधवार शाम बीजेपी नेता विजय मोहन की पत्नी अंजना से हैंड बैग लूट लिया। बैग में 1500 रुपये और दवाइयां थीं।
अंजना ने बताया कि वे वे कविनगर एल ब्लाक में परिवार के साथ रहते हैं। शाम करीब सात बजे देवरानी सुनीता के साथ शास्त्रीनगर में डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं।
कविनगर सी-ब्लाक में आटो से उतरकर वे कुछ दूर ही पैदल चली, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका हैंड बैग झपटकर ले गए। उन्होंने शोर मचाया।
लोग जमा हो गए, मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस को सूचना दे दी है। एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि झपटमारों की तलाश की जा रही है।