फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्रा का व्हाट्स एप हैक कर भेजे गए अश्लील एमएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक छात्रा के व्हाट्स एप नंबर हैक कर उससे दिल्ली की एक युवती को अश्लील एमएमएस भेजे गए। युवती ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बीटेक छात्रा से फोन पर संपर्क किया तो छात्रा को व्हाट्स एप नंबर हैक होने का पता चला। छात्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

कविनगर निवासी बीटेक छात्रा ने बताया कि सोमवार को उसके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल कर बताया कि वह अस्पताल से बोल रहा है। आपने एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

Trending Videos

इस तरह नंबर हुआ हैक

तीमारदार के रूप में आपका मोबाइल नंबर लिखा है। उसके इलाज में आए खर्च का भुगतान कीजिए। बकौल छात्रा, उसने मरीज को भर्ती कराने से इनकार करते हुए कहा कि या तो किसी ने नंबर गलत लिखा दिया है या आपने गलत नंबर लगाया है।

इस पर युवक बोला कि अगर ऐसा है तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेज रहा है, जिसमें एक कोड वर्ड होगा, वह आप मुझे बता दीजिए, आपका नंबर रजिस्टर से हटा दिया जाएगा।

तभी उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखे कोड वर्ड को उसने उस युवक को बता दिया। छात्रा को शक है कि इसके बाद ही उसका मोबाइल हैक कर लिया गया होगा और व्हाट्स-एप के जरिए दिल्ली निवासी युवती को अश्लील एमएमएस भेजे गए होंगे।
विज्ञापन

बीटेक छात्रा ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी दिया है

कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया का कहना है कि मामले की जांच और हैकर की तलाश की जा रही है। बीटेक छात्रा ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी दिया है, जिससे उसके पास कॉल की गई थी। ट्रू कॉलर एप के जरिए उस नंबर की लोकेशन हरियाणा आई है, नंबर बंद है।

साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि जिस तरह से छात्रा ने व्हाट्स एप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है, ऐसा होता है। हैकर ने छात्रा से जो कोड पूछा था वह व्हाट्स एप अकाउंट हैक करने के दौरान पूछा गया वेरिफिकेशन कोड था, जिससे हैकर ने छात्रा का व्हाट्स एप अकाउंट हैक किया।

ये सावधानी बरतें
- अपना मोबाइल दूसरे लोगों के हाथ में न दें।
- मोबाइल पर आए कोड वर्ड को शेयर न करें।
- मैसेंजर पर आए लिंक पर क्लिक न करें।
- जानकार लोगों के ही ईमेल डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें