फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र को घायल कर बदमाश क्रेटा कार लूटकर फरार, घर से 100 मीटर दूर हुई वारदात

Thu, 03 Sep 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
पीड़ित का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र के 62 चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार छात्र को बुरी तरह घायल कर उससे क्रेटा कार लूट ली। घटना पीड़ित छात्र के घर से 100 मीटर की दूरी पर हुई। घायल छात्र को पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर 62 स्थित स्टेलर सोसाइटी में गुलशन कालरा परिवार के साथ रहते हैं। गुलशन कालरा एलआईसी में चीफ इंजीनियर है और वह यूपी उत्तराखंड के हेड है। इस समय कालरा कानपुर में तैनात है।

गुलशन कालरा का बेटा अक्षय कालरा एमिटी यूनिवर्सिटी में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए था। वापस लौटते समय घर के पास ही ओरिएंटल अपार्टमेंट के पास बदमाशों ने गाड़ी के शीशे में पत्थर मारकर रुकवाया और हथियार एवं लोहे की रॉड से सिर पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके  अक्षय को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


राउंड पर निकली पुलिस को सड़क पर अक्षय गंभीर अवस्था में तड़पता हुआ मिला आनन-फानन में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को घटना की सूचना दी गई अक्षय की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है वहीं पुलिस अफसर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल में लगे हैं और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें