फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी को कहा-शोले का गब्बर

Thu, 03 Apr 2014 01:15 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के विवादित बयान आते रहे हैं। इस कड़ी में अब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


बुधवार को जनसभा में बीजेपी के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की तुलना शोले फिल्म के डाकू गब्बर सिंह से करके वह विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं। मोदी पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान को वह स्वीकार भी कर रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय के पक्ष में बुधवार को अंबेडकर पार्क में जनसभा थी। इसको पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बसपा के चंडीगढ़, पंजाब व जम्मू कश्मीर प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया था।
विज्ञापन


संबोधन में बसपा की खूबियां गिनाने के दौरान नरेंद्र मोदी का नाम आने पर वह एकाएक उत्तेजित हो गए। मोदी की तुलना शोले फिल्म के डाकू गब्बर सिंह से करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह गब्बर के डर से बच्चे रोना बंद कर देते थे, उसी तरह मोदी के डर से देश का एक बड़ा वर्ग खौफ में है।

वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। ऐसे में मोदी के पीएम बनने से बड़ा नुकसान होगा। नरेंद्र कश्यप के विवादित बयान की चारों ओर निंदा हो रही है। इसके बावजूद वह अपने बयान पर कायम हैं।

जिस घोटालेबाज पार्टी से नरेंद्र कश्यप हैं, उसके अनुसार ही उनकी सोच है। कोर्ट में रोजाना बसपा शासन के घोटालेबाजों की पेशी होती है। इसी रास्ते को अपनाकर साधारण वकील से चलकर वह यहां तक पहुंचे हैं। विकास पुरुष मोदी की छवि से बौखलाकर वह अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। - अरविंद भारती, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें