फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता पर बिजली चोरी में एफआईआर

Sun, 23 Mar 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई में बसपा नेता राजवती गौतम के यहां बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई है। इनके यहां कई साल से स्ट्रीट लाइट से कटिया ज्वाइंट कर बिजली प्रयोग की जा रही है। इनके खिलाफ विजयनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान बसपा की एक बड़ी नेत्री के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। एसडीओ अनूपसिंह के अनुसार प्रताप विहार के सेक्टर 12 की चरण सिंह कालोनी में आवास संख्या आर-153 में राजवती गौतम रहती हैं। इनका बड़ा जनाधार है।

राजवती गौतम ने वर्ष 2008 में अस्थाई बिजली कनेक्शन लिया था। करीब छह माह बाद यह डिस्कनेक्ट हो गया। इसके बाद उन्होंने कनेक्शन ही नहीं लिया, जबकि बिजली लगातार प्रयोग की जा रही थी। कारपोरेशन अफसरों की मानें तो एक बड़े राजनेता का नाम लेकर वह लगातार दबाव रहती थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात विजिलेंस टीम प्रथम और कारपोरेशन टीमों ने संयुक्त छापामारी की। राजवती गौतम के यहां स्ट्रीट लाइट से कटिया कनेक्ट कर बिजली प्रयोग होती मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें