सुर्खियों से दूर रहकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने सातों उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
पार्टी के दो उम्मीदवार मुस्लिम और एक-एक ब्राह्मण, भूमिहार, दलित, पिछड़ा और ईसाई से हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से कांग्रेस छोड़कर बसपा से शामिल हुए हाजी मोहम्मद शकील शैफी को टिकट दिया गया है।
पढ़ें: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिब्बल लड़ेंगे चांदनी चौक से
वहीं, उत्तर पूर्वी सीट पर अब्दुल शमी सल्मानी बसपा उम्मीदवार होंगे। दक्षिणी दिल्ली से पार्टी ने संजय राय, चांदनी चौक से नरेंद्र पांडेय, उत्तर पश्चिमी सीट से वसंत पवार और नई दिल्ली से जार्ज शोलेमन व पश्चिमी दिल्ली से राजपाल प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है।
बसपा ने टिकट वितरण में पार्टी ने जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा है। प्रदेश प्रभारी एमएल तोमर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने जमीनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि बसपा की कोशिश ‘आप’ का गरीब विरोधी चेहरा उजागर करने की है।