समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद आजम खान की टिप्पणी के बाद सियासी हंगामा जारी है। सत्ता पक्ष सहित कई दलों के नेताओं ने आजम के बयान को निंदनीय बताया है। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजम के बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मायावती ने आजम से उनकी टिप्पणी को लेकर उनसे महिलाओं से माफी मांगने को कहा है। आजम खान की बयानबाजी के बाद सूबे की सियासत में हलचल तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इससे पहले जयाप्रदा ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर सपा सांसद आजम खान के बयान को उनकी आदत बताते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान की मानसिक स्थिति खराब है। अगर भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।