- उपभोक्ता 24x7 सेवाओं का लाभ बीवाईपीएल मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप के जरिए उठा सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुना पार के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति और त्वरित समाधान देने के उद्देश्य से बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) के जीटीआर सर्किल हेड ने चार डिवीजनों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्य्यूए) के साथ बैठक की। उस दौरान लोकेश पांचाल, मुकेश पांचाल, देवेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, परशुराम ठाकुर, नरेंद्र शर्मा और आरबी यादव समेत अन्य आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उपभोक्ताओं के समय और पैसे की बचत के लिए कस्टमर सेंट्रिक डिजिटल सुविधाओं पर जोर दिया गया। सर्किल हेड ने बताया कि अब वर्चुअल कस्टमर केयर सेंटर (वीसीसीसी) के माध्यम से बिल स्कैन और अन्य जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी। उपभोक्ता 24x7 सेवाओं का लाभ बीवाईपीएल मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप के जरिए उठा सकते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्मार्ट एसी स्ट्रैटेजी और ऊर्जा दक्ष फैन रिप्लेसमेंट स्कीम की जानकारी दी गई, ताकि बिल कम आए।
वहीं, बैठक में मैक्सिमम डिमांड इंडिकेटर (एमडीआई) कैलकुलेशन और पेपरलेस बिलिंग को लेकर भी जागरूक किया गया। भुगतान के लिए पेटीएम, फोन-पे और भारत बिल-पे जैसे डिजिटल माध्यमों को अपनाने की सलाह दी गई। नए कनेक्शन या मौजूदा लोड में बदलाव की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। साथ ही, उपभोक्ताओं को साइबर अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रति सतर्क किया गया। बैठक में रूफटॉप सोलर और सरकारी सब्सिडी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।