फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी छात्रा ने लिखा दर्दभरा नोट, प्रेमी को भूलना चाह रही हूं, लेकिन...

Sun, 11 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक बीएससी छात्रा ने पहले दर्दभरा सुसाइड नोट लिखा और फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। सुसाइड नोट में मृतक छात्रा ने कुछ ऐसा लिखा जिससे सभी हैरान हो गए। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा में बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, परिवार थाना सेक्टर-20 अंतर्गत एक गांव में किराये पर रहता है।

छात्रा एक कॉलेज से बीएससी कर रही थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई। शनिवार सुबह परिजन जगे तो उन्होंने छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके से छात्रा का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने प्रेमी द्वारा धोखा देने से दुखी होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। 

छात्रा ने लिखा है कि वह अपने प्रेमी को भूलना चाह रही है, लेकिन भूल नहीं पा रही। छात्रा ने सुसाइड नोट में पुलिस से अपील की है कि किसी के खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की जाए और न ही किसी को परेशान किया जाए। 

छात्रा ने सुसाइड नोट में प्रेमी का नाम भी नहीं लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें