फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत लेने वाले बीएसए कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 04:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में स्कूल मान्यता नवीनीकरण के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीएसए कार्यालय के कनिष्ठ सहायक और संविदाकर्मी को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों को बीएसए कार्यालय के बाहर चाय की दुकान से पकड़कर देहात थाने में कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाले कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीएसए कार्यालय के कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदाकर्मी निखिल शर्मा को मंगलवार दोपहर मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बीएसए कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर हुई। दोनों को देहात थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

विज्ञापन




एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिलखुवा क्षेत्र के शिवालिक ग्रीन के रहने वाले सुकुमार पहाड़ी ने तीन दिन पहले उनसे शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पिलखुवा में भविष्य पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल है। स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण होना है। इसके लिए उन्होंने बीएसए विभाग में संपर्क किया, जहां उनकी मुलाकात बीसीए विभाग में तैनात कनिष्क सहायक दीपेंद्र शर्मा व संविदाकर्मी निखिल शर्मा से हुई। दोनों ने स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण कराने के नाम पर सुकुमार पहाड़ी से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उनके निर्देशन में निरीक्षक मयंक अरोड़ा, योगेंद्र धामा अन्य टीम के साथ आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने की योजना बनाई गई। टीम के कहने पर सुकुमार पहाड़ी मंगलवार दोपहर 70 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के बाहर पहुंचे। इसके बाद उसने बीएससी कार्यालय के सहायक कनिष्क व संविदाकर्मी से संपर्क किया। दोनों ने उसे बीएसए कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही सुकुमार पहाड़ी ने दोनों को रिश्वत के रुपये थमाए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ थाना देहात में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें