फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना की फ्लाई पास्ट में दिखी ताकत, एयर चीफ बोले- वायुसेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम

Mon, 09 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वायु सेना की 85वीं साल गिरह पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भारतीय वायुसेना के किसी भी परिस्थति में तत्काल युद्घ भूमि पर उतरने में सक्षम बताया। हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वायु सेना संक्षिप्त नोटिस पर भी युद्घ लड़ने के लिए तैयार है। वायुसेना को आसमान में देश की संप्रभुता को बचाए रखने के लिए प्रतिबद्घ बताते हुए उन्होंने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायुसेना तेजी से बहुपक्षीय रणनीतिक क्षमताएं हासिल कर रही है।
विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम बाहरी ताकतों से किसी भी स्थिति में और किसी भी क्षण और संक्षिप्त से संक्षिप्त नोटिस पर निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वायुसेना आकाश में भी देश की संप्रभुता को बचाए रखने और स्थल सेना-नौसेना के साथ संयुक्त रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने बताया कि पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद ऐसे ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वायुसेना किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने में सक्षम है। 

फ्लाई पास्ट में दिखी ताकत
हिंडन एयरबेस पर भव्य कार्यक्रम केदौरान फ्लाई पास्ट में वायुसेना की ताकत का नजारा मिला। इस दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। इनमें नौ हॉक विमानों के अलावा सूर्यकिरण के साथ स्वदेशी एडवासं लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव की टीम ने भी असामान में करतब दिखाए। फ्लाई पास्ट में सुखोई जैगवार, मिराज, तेजस, सी 17, सी 130जे जैसे मालवाहक विमान भी शामिल हुए। फ्लाई पास्ट की कमान सुखोई 30 एमके आई के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें