फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शराब के नशे में पत्नी और दो साल के बच्चे को बेहरमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल हुए बच्चे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शराब के नशे में पति ने पत्नी और अपने दो साल के बच्चे को बेरहमी से पीट डाला। इस घटना के बाद बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर थाना इलाके का है। पुलिस ने आरोपी पति चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जैतपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 34 साल का चंदन बढ़ई का काम करता है। वह पत्नी आरती और दोनों बच्चों के साथ मिठापुर की लखपत कॉलोनी पार्ट-2 में रहता है। शुक्रवार 19 जून की दोपहर चंदन नशे की हालत में घर आया। वहां नशा करने को लेकर ही पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद चंदन ने पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने पुलिस में शिकायत की और घायल बेटे को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी परिवार के साथ हिंसक व्यवहार करता था या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें