पूर्वी दिल्ली मयूर विहार इलाके में टैटू आर्टिस्ट की निर्मम हत्या कर दी गई। मयूर विहार के पास मैदान में युवक का शव रविवार को सड़ी गली हालत में बरामद हुआ। युवक धड़ से उसका सिर अलग था। मृतक की शिनाख्त बबलू (22) के रूप में हुई है। 10 दिसंबर से युवक गायब था। परिवार ने बबलू के दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से कटिहार, बिहार का रहने वाला बबलू परिवार के साथ पटपड़गंज गांव में रहता था। बबलू टैटू आर्टिस्ट था और ऑन कॉल भी टैटू बनाने जाता था। 10 दिसंबर को वह कहीं जाने की बात कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नही लौटा। परिजनों ने उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद आता रहा। अक्सर बबलू बिना बताए कई-कई दिन के लिए घूमने निकल जाता था। इसलिए, परिवार ने न रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही तलाशने का प्रयास किया। लेकिन, 16 दिसंबर को जब बबलू का पता नहीं चला तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।