फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से इतनी नफरत?: रिटायर्ड लैब असिस्टेंट के सिर पर पहले रॉड से किया हमला, फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sun, 02 Jun 2024 06:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)

सार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के होडल में मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव मरौली के जंगलों में बने फार्म हाउस पर अज्ञात लोगों ने शनिवार की रात 62 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। शव को खुर्दबुर्द (बुरी तरह से नष्ट) करने की नीयत से दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के बेटे ने फार्म हाउस पर खून के निशान मिलने पर मुंडकटी थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव मरौली निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनका परिवार पलवल में रहते हैं, जबकि उसके 62 वर्षीय पिता विजय सिंह फरीदाबाद के 16 सेक्टर स्थित नेहरू कॉलेज से लैब असिस्टेंट के पद से रिटायर्ड होने के बाद गांव मरौली में अपने खेतों पर बने फार्म हाउस पर अकेले रहते थे। शिकायत में दीपक ने कहा कि रविवार को उनके फार्म हाउस के पड़ोसी सुंदर ने उन्हें सूचना दी कि उसके पिता वहां मौजूद नहीं हैं और उनकी चारपाई के पास खून के धब्बे पड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंच गया और पीड़ित ने अपने पिता के शव की तलाश की तो शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पीड़ित ने बताया कि वारदात में शामिल लोगों ने पहले उनके पिता के सिर पर लोहे की रॉड से वार हत्या कर दी, बाद में आरोपियों ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। थाना प्रभारी सुंदर पाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत की दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है, जल्द हत्या आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें