फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: मंत्री आतिशी की यूपी और हरियाणा के सीएम को चिट्ठी, बोलीं- हक का पानी दें, राजनीति न करें

Sun, 02 Jun 2024 01:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच जल का संकट जारी है। दिल्ली मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखी है। 
विज्ञापन
आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी लिखी। इतना ही नहीं मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं। 

विज्ञापन

आतिशी ने यूपी और हरियाणा सीएम को लिखी चिट्ठी
दिल्ली में पानी की आपूर्ति में कमी के बीच जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। ताकि दिल्ली की जनता को पानी की कमी न हो। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कम से कम एक महीने के लिए यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

भाजपा राजनीति न करे: आतिशी
नई दिल्ली। जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे समय में भाजपा राजनीति न करे। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा राजनीति करने की जगह दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करे। जब तक मानसून नहीं आ जाता, अतिरिक्त पानी मुहैया करवाया जाए। उधर, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वे दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों से बात करें और जल शोधक संयंत्रों के लिए कच्चा पानी दिलवाने की पहल करें।

भाजपा ने दिया जवाब
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व जल मंत्री आतिशी को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आतिशी दिल्ली में जल संकट पैदा कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जनता ने उनका झूठ पकड़ लिया है। हरियाणा सरकार से यमुना में पानी की कम सप्लाई करने का झूठा आरोप लगाकर वे अपने ही जाल में फंस गए हैं। आतिशी तुरंत हरियाणा सरकार से माफी मांगें।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार जा रही सुप्रीम कोर्ट
राजधानी में पानी को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सियासत गरमा गई है। जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी में कटौती कर रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पानी के हक के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। बीते बृहस्पतिवार को आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है। इससे दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें