फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अनकहे सवालों को मंच पर उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लोधी एस्टेट स्थित अलायंस फ्रांसेज डी दिल्ली में हम हैं थिएटर्स की ओर से दो नाटकों का मंचन किया गया। दर्शकों ने चुप्पी और 12 चेहरे एक फैसला देखा। दोनों प्रस्तुतियों ने समाज, व्यक्तिगत संघर्ष, पूर्वाग्रह और न्याय जैसे सवालों को मंच पर उभारा।
विज्ञापन

चुप्पी का लेखन और निर्देशन अरुण प्रभु ने किया। नाटक सामाजिक अपेक्षाओं के दबाव में अपनी पीड़ा, सपनों और सच को दबाने वाले लोगों के संघर्ष को सामने लाता है। नाटक में अनिता वोहरा, अजय शर्मा धौंडियाल, चैतन्य वशिष्ठ, रश्मि राजपूत, भावना आर्या, प्रीति नाग और मुक्ता सिंघल ने अभिनय किया।12 चेहरे एक फैसला में अदालत जैसे माहौल में 12 व्यक्तियों की सोच, पूर्वाग्रह और सच्चाइयों को केंद्र में रखा गया। नाटक ने सवाल उठाया कि फैसला न्याय के आधार पर होता है या पूर्वाग्रह हावी हो जाते हैं। इसमें रश्मि राजपूत, अदिति चौधरी, अजय शर्मा समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें