फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह 20 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजस्थान रत्नाकर की वार्षिक आमसभा में राजेंद्र गुप्ता को संस्था का आजीवन चेयरमैन बनाए रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 20 दिसंबर को राजस्थान रत्नाकर का वार्षिक समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाजसेवा, कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और साहित्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था प्रधान सुमित गुप्ता ने बताया कि एजीएम में आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। संस्था की ओर से इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास आयोजित किया जाएगा। दीपावली मिलन की तैयारियों को लेकर संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व संस्था प्रधान रमेश कानोड़िया और शंकरलाल जयपुरिया के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें