फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए तिहाड़ लाया गया हत्यारोपी, पुलिस हिरासत से फरार

Tue, 12 Apr 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्यारोपी फरार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से सोमवार सुबह हरियाणा की एक अदालत में पेशी के लिए जा रहा हत्यारोपी दीपक डबास (23) पुलिस की हिरासत से भाग गया। तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मी उसे टेंपो पर बिठाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


बवाना गांव पहुंचते ही बदमाश सिपाही को चकमा देकर टेंपो से छलांग लगाकर फरार हो गया। हालांकि सिपाही ने भी उसका पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
दीपक को कंझावला थाना पुलिस ने गत 29 फरवरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके एक सहयोगी को गोली लग गई थी। दीपक पर दिल्ली और हरियाणा में लूटपाट, हत्या, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लूटपाट के एक मामले में दीपक को हरियाणा के खरखौदा स्थित एक अदालत में पेश करना था।
विज्ञापन

एक सिपाही दीपक के साथ बैठा था

तीसरी बटालियन के दो सिपाही व एक हवलदार उसे टेंपो से खरखौदा के लिए रवाना हुए। टेंपो एक सिपाही चला रहा था। जबकि उसके साथ हवलदार अगली सीट पर बैठा। वहीं एक सिपाही दीपक के साथ बैठा था। बवाना गांव मेन मार्केट में ट्रैफिक होने की वजह से टेंपो की गति धीमी थी। इसी दौरान दीपक ने हथकड़ी खोलकर भागने की कोशिश की।

उसके साथ मौजूद सिपाही ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दीपक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और टेंपो से नीचे छलांग लगा दी। सिपाही भी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागा।

लेकिन दीपक गलियों में घुसकर गायब हो गया। पुलिसकर्मियों ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। बवाना थाना पुलिस ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दीपक की इलाके में तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा में हुई चूक, पुलिसकर्मियों की हो सकती है गिरफ्तारी

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन की ओर से दीपक को पेशी पर ले जाने के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। हत्यारोपी को खुले टेंपो में ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसे हथकड़ी भी लगी थी। लेकिन भागने के दौरान वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।

घटना के बाद बवाना थाना पुलिस ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे भागने में किसी पुलिसकर्मी का हाथ तो नहीं है।

आखिर आरोपी अपनी हथकड़ी को खोलने में कैसे कामयाब हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें अगर पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें