फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः संपत्ति विवाद में बहन पर चाकू से आठ वार, हालत नाजुक

Thu, 24 Sep 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार रात संपत्ति विवाद में चचेरे भाइयों ने अपनी बहन को आठ चाकू मार दिए। बेहद नाजुक हालत में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


पीड़िता तरन्नुम (36) का रात को ही ऑपरेशन किया गया, जहां उसके पेट में 80 टांके लगे हैं। पुलिस ने पीडि़ता के भाई इमरान की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चचेरे भाई फैसल, आसिफ उर्फ राजा और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 पुलिस के मुताबिक पीडि़त इमरान परिवार के साथ विजय मोहल्ला, मौजपुर, जाफराबाद में रहता है। घर के नीचे ही वह सिलाई मशीन ठीक करने का काम करता है। पुलिस को दिए बयान में इमरान ने बताया कि पिछले करीब पांच सालों से उसका 120 गज के एक प्लॉट को लेकर चार चाचा और उनके लड़कों से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


प्लॉट इमरान के पिता इकबाल के नाम था। करीब दो साल पूर्व इमरान के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही चाचा और उनके लड़के प्लॉट के चक्कर में इमरान के परिवार से झगड़ा करते थे। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11.30 इमरान दुकान बंद कर रहा था। इस बीच वहां तरन्नुम भी मौजूद थी। तभी उसके चाचा के बेटे फैसल, आसिफ और गुड्डू अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचे। आते ही आरोपियों ने इमरान पर हमला कर दिया। 

इमरान ने खुद को बचाया तो तरन्नुम सामने आ गई। आरोपियों ने एक के बाद एक आठ चाकू तरन्नुम के पेट में घोंप दिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इमरान की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें