पीड़िता ने कोतवाली में दी शिकायत में कहा कि उनके पति का निधन होने पर परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया। गुजर-बसर करने के लिए एक अस्पताल में आया की नौकरी की और दो दिन पहले रिश्ते के जीजा उन्हें कस्बे में मिले तो बताया कि वह भी गांव ही जा रहे थे।
इस पर उन्होंने कार में बैठा लिया और कुछ दूर जाने पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर उनके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने काफी विरोध किया, लेकिन आरोपी ने घटना को अंजाम देकर रास्ते में फेंककर चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और शनिवार रात को गाजियाबाद निवासी दुष्कर्म के आरोपी विकास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया तो वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।