फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से था जीजा का विवाद: साले ने दोस्तों संग मिलकर इमरान को चाकू से गोदा, दो रिश्तेदारों पर भी किया हमला

Sun, 26 Oct 2025 08:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि इमरान की पत्नी नगमा विवाद की वजह से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले इमरान अपने ससुराल गया था और अपनी एक बेटी को लेकर घर आ गया था, लेकिन नगमा ने आने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
साले ने किया जीजा पर चाकू से हमला - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अलीपुर इलाके में घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा और उनके दो रिश्तेदारों को चाकू गोद दिया। घायलों की पहचान इमरान (36), साबिर (40) और फरियाद (62) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से भागे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार को अलीपुर थाना पुलिस को अकबरपुर माजरा के पल्ला कॉलोनी में चाकू गोदने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि साबिर और फरियाद का राजा हरिशचंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने फरियाद के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि इमरान की पत्नी नगमा विवाद की वजह से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले इमरान अपने ससुराल गया था और अपनी एक बेटी को लेकर घर आ गया था, लेकिन नगमा ने आने से इनकार कर दिया। शनिवार को नगमा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ इमरान के घर अपनी बेटी को वापस लेने पहुंची थी। इसी दौरान नगमा के चचेरे भाई अब्दुल रहमान ने इमरान सहित उसके दो अन्य रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें