फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप कर हत्या करने वाले आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार, पुलिस का दो केस सुलझाने का दावा

Thu, 21 Feb 2019 02:42 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहन को हनीट्रैप के लिए इस्तेमाल कर लूटपाट के बाद दो लोगों की हत्या करने के मामले में आउटर-नॉर्थ जिला पुलिस ने बहन-भाई को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दोराई (अलीगढ़) निवासी शिव कुमार (22) और नीलम (23) के रूप में हुई है। दोनों ने 12 और 14 फरवरी को भलस्वा डेरी और केशवपुरम में ऑटो व डीटीसी बस चालक की हत्या कर दी थी। दोनों से छोटी-मोटी लूट की गई थी। जिले के स्पेशल स्टाफ ने दोनों को गिरफ्तार कर इन हत्याओं की गुत्थी से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन


आउटर-नॉर्थ जिले के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को संजय नामक ऑटो चालक के परिजनों ने भलस्वा डेरी इलाके में उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। उसी दिन संजय का शव रमजानपुर इलाके से बरामद हो गया। इसके बाद 14 फरवरी को डीटीसी बस चालक प्रीतम सिंह का शव सोनीपत के कुंडली से बरामद हुआ था।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी केशवपुरम थाने में दर्ज कराई हुई थी। दोनों ही मामलों में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर की। इधर जांच के दौरान दोनों ही मामलों में संजय का ऑटो व प्रीतम की कार अलीपुर के बख्तावरपुर इलाके से बरामद हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी कोई अलीपुर इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के बाद दोनों आरोपियों को जापानी पार्क के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें