फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन दिल्ली के स्पा सेंटर का भंडाफोड़, मधु विहार में चल रहा था देह व्यापार

Thu, 05 Sep 2019 07:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पा सेंटर
विज्ञापन

दिल्ली के स्पा सेंटरों में चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर के मधु विहार स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मधु विहार के क्राउन स्पा में धड़ल्ले से इन सब कामों को अंजाम दिया जा रहा था। अचानक पड़े छापे के दौरान स्पा सेंटर के कई कमरों में कॉलेज के छात्र-छात्राएं व अन्य युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालात में मिले। 
 



इसके साथ ही कई तरह के आपत्तिजनक सामान भी कमरों से बरामद किए गए। पूछताछ में स्पा सेंटर के मैनेजर ने भी देह व्यापार होने की बात स्वीकार कर ली। 
 



स्वाति मालीवाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए लिखा कि हमने स्पा के खिलाफ जंग छेड़ी है। देखना ये है कब तक पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। हम बिना रुके स्पा सेंटर का भंडा फोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास के स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार की सूचना देने के लिए लोग 181 पर कॉल कर के शिकायत करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें