फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडू से डरी खट्टर सरकार, हटवाया चुनाव चिन्ह

Thu, 31 Dec 2015 09:11 AM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायत चुनाव में इस बार ‘झाड़ू’ का चुनाव चिह्न नहीं होगा। चुनाव चिह्न की सूची से झाड़ू साफ हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘झाड़ू’ की जीत से डरी प्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में ‘झाड़ू’ चिह्न को ही बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद के पार्षदों के लिए आजाद उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न में अन्य सभी घरेलू सामान को जगह मिली है।

गुड़गांव और सोहना खंड में पहले चरण के चुनाव होने हैं। सभी चारों पदों के लिए जिला प्रशासन ने 122 चुनाव चिह्न तय किए हैं। पंच पद के लिए तय 20, सरपंच के लिए 30, पंचायत समिति के लिए 30 और जिला परिषद सदस्यों के लिए 42 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का चुनाव चिह्न झाड़ू होने की वजह से पंचायत चुनाव चिह्न में इसे शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानिए कैसे आवंटित होगा चुनाव चिह्नम

इसे शामिल किया जाता तो उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समर्थित प्रतीत होता। उम्मीदवार भी इसका लाभ उठाने की कोशिश करता। जिसकी वजह से सरकार ने पिछली बार पंचायत चुनाव की सूची शामिल झाड़ू को साफ कर दिया।

पदों के अनुसार आने वाले उम्मीदवार के नामों के अक्षर के आधार पर उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अगर किसी उम्मीदवार के पहले अक्षर के नाम का चुनाव चिह्न से मेल नहीं खाता है तो दूसरे और फिर तीसरे अक्षर में ढूंढा जाएगा।

अगर कोई भी नाम के अक्षर से नहीं चुनाव चिह्न मिलता है तो फिर नजदीकी अक्षर के आधार पर आवंटित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें