फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से की शर्मनाक करतूत

Sun, 26 Jul 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर में शनिवार सुबह नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर शराबा होने पर लोगों ने पड़ोसी युवक (25) को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक झंगोला गांव निवासी 12 वर्षीय बच्ची पास के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है।

परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बहन और भाई है। शनिवार सुबह बच्ची घर में अकेली थी।
विज्ञापन

घर में घुसकर करने लगा जोर- जबरदस्ती

उसके माता-पिता काम पर गए थे जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी जरनैल सिंह घर में घुस गया और बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।

बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें