नामचीन रियल ऐस्टेट कंपनी डीएलएफ के गुड़गांव स्थित उसके कार्यालय परिसरों को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल की ओर से फाइव स्टार ग्रेडिंग मिली है।
व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन के मामले में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा दी जाने वाली यह उच्चतम ग्रेडिंग होने का दावा किया गया है।
ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल ने गुड़गांव स्थित डीएलएफ के कार्यालय भवनों को व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के 66 पैरामीटरों पर ऑडिट किया।
डीएलएफ के रेंटल बिजनेस के सीईओ श्रीराम खट्टर ने कहा, ’’ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से फाइव स्टार ग्रेडिंग पाना हमारे लिए उत्सापूर्ण उपलब्धि है।