फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, पीड़िता का बयान होगा दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 03:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। 
विज्ञापन
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। अदालत छह महिला पहलवानों में से एक का बयान दर्ज करेगी, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अदालत ने 21 मई को मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए बल प्रयोग के आरोप तय किए थे। सिंह ने खुद को निर्दोष बताया था और मुकदमे का दावा किया था। न्यायाधीश ने सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप भी तय किया था। अदालत ने मामले में सह-अभियुक्त और पूर्व डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप भी तय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें