फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पुलिस के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, दर्ज कराया बयान; जांच के लिए एसआईटी का किया गठन

Fri, 12 May 2023 12:07 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया और कुछ दस्तावेज मांगे गए। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा जुटाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें