फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खिली धूप, गिरा तापमान, 5 दिन तक कोहरे का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाएं चलने से आने वाले दिनों में अधिकतम 22 से 26 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को तेज धूप निकली। इस दौरान हवाएं भी चलीं। इस कारण सुबह के समय में ज्यादा कोहरा नहीं दिखा, जबकि मंगलवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ था। वहीं न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली।

मौसम विभाग ने 17 से 22 दिसंबर तक हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे का अनुमान जताया है। वहीं 17 दिसंबर रात से हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार-पांच दिन आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने के कारण दिसंबर वाली सर्दी का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड के आसार नहीं है। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि ना ही नवंबर में और ना ही दिसंबर में बारिश हुई है। वहीं पहाड़ों में भी बर्फबारी नहीं हो रही। इसका असर कम सर्दी के रूप में मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें