फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह में भड़के लड़की वाले: दूल्हे की ऐसी डिमांड पर शादी से इनकार, लड़के और उसके पिता को बंधक बनाकर लौटाई बरात

Mon, 13 May 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी

सार

काफी जद्दोजहद के बाद रुपये मिलने पर दूल्हे और पिता को छोड़ा गया। कोतवाली प्रभारी सुनील बैसला का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम भेजी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के कलौंदा गांव में गाजियाबाद के एक गांव से आई बरात में दूल्हे ने निकाह पढ़ने के बाद दहेज में बुलेट मांग ली। इस पर लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला और बिना दुल्हन बरात लौटा दी। मामले की पुलिस से भी शिकायत की गई है, मगर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

कलौंदा गांव में रविवार को इकबाल की दो बेटियों के लिए गाजियाबाद के कल्छीना गांव निवासी सलीम के बेटे अबू बकर व उमर हयात की बरात आई थी। विदाई के दौरान अबू बकर ने दहेज में बुलेट की मांग की। इकबाल ने गरीबी का हवाला दिया, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान बराती चले गए, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों दूल्हे और उसके पिता बंधक बना लिया। कहासुनी के बाद दोनों का तलाक हुआ फिर गाड़ी में लोड किया गया सामान भी उतरवा लिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी खर्च हुए सात लाख रुपये की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद रुपये मिलने पर दूल्हे और पिता को छोड़ा गया। कोतवाली प्रभारी सुनील बैसला का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम भेजी गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और तहरीर देने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें