फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट नहीं पहचान पाया दूल्हा, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, उसी वक्त मिला दूसरा प्यार

Wed, 12 Jun 2019 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बरात
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में एक निकाह के दौरान कुछ ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन ने निकाह से ही इंकार कर दिया और आनन-फानन में उसका निकाह किसी और से करा दी गई।

विज्ञापन


दरअसल बुलंदशहर के जहांगीराबाद के एक घर में बरात पहुंची तो घरातियों को शक हुआ कि दूल्हे की आंख में कुछ कमी है। तब उसकी जांच करने के लिए उसे सौ का नोट देकर पूछा गया कि यह कितने का नोट है।

इस पर दूल्हा इधर-उधर की बातें करने लगा, जिसके बाद दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। लोगों ने बिचौलिए को ढूंढना शुरू किया तो वह फरार हो गया। इसके बाद बरात वापस लौटा दी गई। यह बारात बदायूं से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी टूटने के बाद पास के ही गांव के लड़के से दुल्हन का आनन-फानन में निकाह कराया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है और कहा कि शिकायत मिलने पर ही वह कोई कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें