फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले दुल्हन हुई रफूचक्कर, दूल्हे का लाखों का सामान चुराया

Tue, 28 Nov 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
शहर में शादी के एक दिन पहले दुल्हन घर में ताला डालकर परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव के रहने वाले दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिजन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन


आरोप है कि दुल्हन पक्ष आठ लाख नकद, दस तोले सोने और 25 तोले चांदी के जेवर लेकर भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़पुरा निवासी मनोज भाटी ने बताया कि उनके भाई अनिल की शादी दादरी के पुराना कटैहरा रोड निवासी एक युवती से तय हुई थी।

लड़की के परिवारवालों ने कहा था कि वे गरीब हैं और शादी का खर्च नहीं उठा सकेंगे। इस पर उन्होंने शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली थी। 27 नवंबर को शादी की तारीख तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को सगाई थी

engagement
आरोप है कि 15 नवंबर को दुल्हन का पिता मध्यस्थों के साथ उनके घर आया और शादी की तैयारियों के लिए दो लाख रुपये लेकर गया। 21 नवंबर को सगाई थी। इस दौरान उन्होंने शादी धूमधाम से करने की तैयारी के लिए छह लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा 10 तोले सोने और 25 तोला चांदी के आभूषण भी दिए।

मनोज ने बताया कि 27 नवंबर को शादी के चलते सभी रिश्तेदारों को कार्ड भी बंट चुके थे। कुछ रिश्तेदार हल्दी की रस्म के लिए घर भी आए थे। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।

सोमवार को वे बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए दुल्हन के घर गए तो वहां ताला लटका मिला। मनोज ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि दुल्हन पूरे परिवार के साथ सोमवार सुबह ही गाड़ी से सारा सामान लेकर चंपत हो गई है। 

शिकायत पर जांच जारी
दूल्हा पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है कि रुपये लेकर शादी के पहले दुल्हन समेत परिजन रफूचक्कर हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - राजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, कोतवाली ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें