कालेधन पर अंकुश लगाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का असर शादी बारातों पर भी दिखाई दे रहा है। 500-1000 रुपये के नोट चलन से बाहर होने की वजह से लोगों ने शगुन के लिए चेक देना शुरू कर दिया है।
बुधवार को दोस्त की बहन की शादी में आए युवकों ने दूल्हा-दुल्हन को शगुन के रूप में पांच हजार रुपये का चेक दिया। नोट बंदी के बाद देशभर में गहराए नगदी के संकट ने अब शगुन के तौर पर चेक के चलन को बढ़ने पर मजबूर कर दिया है।
एनआईटी तीन निवासी सचिन का विवाह एनएच दो में रहने वाली आंचल रत्रा की भतीजी भारती के साथ बुधवार शाम को होना था। बारात एनएच दो स्थित तोची साहब गुरुद्वारा पहुंची। अगवानी और जयमाला आदि रीति-रिवाज संपन्न होने के बाद परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद और आशीर्वाद देना शुरू किया।