फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में पुलिया टूटने से नाले में गिरा दूल्हा, मच गई चीख पुकार

Mon, 11 Feb 2019 07:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 52 के एक मैरिज हॉल में शादी के दौरान चीख पुकार मच गई। दरअसल, मैरिज हॉल में नाले के ऊपर बनी पुलिया कमजोर थी और बारात के गुजरने के दौरान यह टूट गई। 

विज्ञापन


बता दें जिस वक्त यह हादसा हुआ उसी दौरान पुलिया के ऊपर बाराती मस्त होकर नाच रहे थे। किसी का ध्यान इस और नहीं गया कि यह पुलिया टूट भी सकती है। तकरीबन 30 से 40 बाराती पुलिया पर मौजूद थे कि तभी पुलिया भरभरा कर टूट गई।   

बाद में सीढ़ी लगाकर सभी लोगों को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद कपड़े बदलकर दूल्हे ने फेरे लिए। वहीं मैरिज होम संचालक ने घटना पर माफी मांगते हुए क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की, जिसके बाद दोनों में से किसी ने भी शिकायत करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


न्यू कोंडली में रहने वाले फूल सिंह की बेटी सोनू की शनिवार रात को इंदिरापुरम निवासी अमित के साथ शादी थी। इसके लिए उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये में सेक्टर 52 में बने ऑलिव गार्डन मैरिज होम बुक किया था, जिसमें से ढाई लाख रुपये पहले ही दे चुके थे। शनिवार रात करीब 9:30 दूल्हा अमित बारात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिया पर दूल्हे समेत 25-30 बाराती नाचने लगे। 

उछलने-कूदने से कमजोर स्लैब ढह गया। इनमें से 3 तीन लोगों को मरहम पट्टी के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बारातियों ने मैरिज होम संचालक पर कमजोर स्लैब बनाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 3 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने की बात तय होने पर समझौता हो गया। समझौते के बाद बारातियों ने खाना खाया और फेरों की रस्में हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें