फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन: नोएडा एयरपोर्ट पर पार्क होंगे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

आईजीआई पर हवाई यातायात का दबाव घटाने की तैयारी, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ आने वाले सैन्य और विशेष विमानों को नोएडा एयरपोर्ट पर पार्क किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में विशेष पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जानकारी के मुताबिक, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों को लेकर आने वाले विमान पहले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और उनके साथ आने वाले सामान को उतारने के बाद विमानों को नोएडा एयरपोर्ट भेज दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान ये विमान नोएडा एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच खड़े रहेंगे। सम्मेलन समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा दिल्ली भेजा जाएगा, जहां से ये अपने राष्ट्राध्यक्षों को लेकर संबंधित देशों के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों की पार्किंग से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ने वाले हवाई यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। सम्मेलन को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय के साथ तैयारियां पूरी की हैं।
रूसी सेना के कार्गो विमान हैं एयरपोर्ट पर मौजूद
नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के तीन कार्गो विमान मंगलवार को ही पहुंच चुके हैं। ये विमान फिलहाल एयरपोर्ट परिसर में खड़े हैं। इनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन से पहले भारत पहुंचने वाले कई अन्य देशों के विमानों को भी नोएडा एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में अलग से पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सख्त कर दी गई है सुरक्षा व्यवस्था
विदेशी विमानों की मौजूदगी को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सीआईएसएफ के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा टीमें भी तैनात की गई हैं। ये टीमें परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों पर नजर रख रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें