फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली का मेकओवर: 15 हजार से अधिक गमलेदार पौधे, 15 पुष्प बोर्ड और नौ पुष्प फव्वारे बढ़ाएंगे शहर की खूबसूरती

Fri, 11 Sep 2026 11:35 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने राजधानी को फूलों, पौधों और रोशनी से संवारा है। कनॉट प्लेस बाजार खुला रहेगा, यातायात परामर्श का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी में आने वाले विदेशी मेहमानों के सामने नई दिल्ली का नजारा बदल दिया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सम्मेलन से पहले अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गोलचक्करों, होटल परिसरों और सरकारी भवनों को फूलों, हरियाली और सजावटी रोशनी से संवारा है।

विज्ञापन

brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI
इस तरह नई दिल्ली में दिन के समय जहां फूलों और गमलेदार पौधों की सजावट दिखाई दे रही है, वहीं रात में प्रमुख मार्ग और गोलचक्कर रोशनी से जगमगाते नजर आ रहे। एनडीएमसी की योजना के तहत प्रमुख सड़कों, चौराहों, गोलचक्करों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 15 हजार से अधिक गमलेदार पौधे लगाए गए हैं। 

brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI
इसके अलावा ब्रिक्स की थीम पर 15 पुष्प बोर्ड और नौ स्थानों पर पर पुष्प फव्वारे लगाए जाएंगे। इनकी स्थापना एयरपोर्ट और निर्धारित होटलों से भारत मंडपम तक आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर की जा रही है। वहीं एनडीएमसी ने 17 प्रमुख गोलचक्करों पर पेड़ों, झाड़ियों और लैंडस्केप क्षेत्रों को अपलाइटर्स, एलईडी और स्ट्रिंग लाइटों से सजाया है।

brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI
ब्रिक्स प्रतिनिधियों के ठहरने वाले प्रमुख होटल परिसरों के आसपास भी विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। होटल परिसरों के आसपास पेड़ों और सड़क किनारे के हिस्सों को एलईडी स्ट्रिंग और अन्य सजावटी रोशनी से सजाया गया है। इसके अलावा परिषद के 10 प्रमुख भवनों और स्थलों को भी सजावटी रोशनी से सजाया गया है।

brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI
चाणक्यपुरी स्थित करीब तीन एकड़ में फैले ब्रिक्स फ्रेंडशिप रोज गार्डन में भी विशेष बागवानी कार्य किया गया है। इस उद्यान में गुलाब की 107 किस्में हैं। यहां घास की कटाई, पौधों की छंटाई, लैंडस्केपिंग और पुष्प सज्जा पर विशेष ध्यान गया है।
विज्ञापन

brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI
बंद नहीं होगा कनॉट प्लेस बाजार
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस बाजार पूरी तरह खुला रहेगा। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सम्मेलन के तीनों दिनों में कनॉट प्लेस बाजार बंद नहीं रहेगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए बाजार पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें